[post-views]

शादी का झांसा देकर जवान ने किया छात्रा का शारीरिक शोषण

60

PBK NEWS | मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी मेरठ में एलएलबी की एक छात्रा लव, सेक्स व धोखा का शिकार हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने उसको शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया और अब भगा दिया। छात्रा ने आज एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

मेरठ सीआरपीएफ के जवान रंजीत ने फेसबुक पर की मेरठ निवासी रिया से  दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा करने पत्नी की तरह अपने साथ रखा। दो वर्ष तक उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। इस दौरान शादी करने का वादा करने दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। घर का सारा काम भी करवाया।

अब उसने उसको घर से भगा दिया है। इसके बाद छात्रा जब मेडिकल थाना गई तो वहां पर भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। वहां से थाना इंचार्ज ने भगा दिया। इसके बाद उसने एसएसपी मंजिल सैनी के ऑफिस में जाकर आज शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की ने बताया कि रंजीत से उसकी दोस्ती फेसबुक से हुई थी। इसके बाद वह मेरठ आ गई। रंजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments are closed.