[post-views]

इनेलो सांसद रोड़ी के भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान

35

PBK NEWS | सिरसा। इनेलो  सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के भतीजे सेवक सिंह (23) ने मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सेवक सिंह पंजा के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह सांसद चरणजीत सिंह की ही कोठी में रहता था और सांसद के दैनिक कार्यों में मदद करता था।

मंगलवार सुबह कुछ मजदूर कोठी में मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों ने सेवक को चाय लाने के लिए कहा। सेवक सिंह चाय लेने की बात कहकर चला गया। जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो एक मजदूर उसे देखने के लिए कोठी के पास गया तो देखा कि कोठी बंद पड़ी है।

जब कोठी के पिछले हिस्से में गया तो वहां बनी सीढ़ियों के साथ सेवक सिंह ने गमछे से फांसी लगा रखी थी। मजदूर द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण के बाद शव को नीचे उतरवाया। सेवक सिंह के फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed.