[post-views]

वीडियो बना करता रहा महिला को ब्लैकमेल, दुष्कर्म के बाद रखी चार लाख की डिमांड

37

 PBK NEWS | जगाधरी। एक व्यक्ति ने महिला की नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला से कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं वह उससे चार लाख रुपये की मांग भी कर रहा था। उसने नहीं दिए तो एक दिन उसने उसे भाई के साथ मिलकर तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

ग्रीन विहार कालोनी निवासी महिला के मुताबिक हनी गर्ग नाम के युवक का उसके घर पर आना जाना था। 15 अक्टूबर 2016 को घर में नहाते समय हनी गर्ग ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के दम पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। कई बार हनी गर्ग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह एक बार उसे उत्तर प्रदेश के चरकावला में भी लेकर गया।

करीब नौ महीने दुष्कर्म करने के बाद हनी गर्ग ने 6 जनवरी 2017 को उससे चार लाख रुपये मांगे, लेकिन वह रुपये देने में असमर्थ थी। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो घर के बाहर हनी गर्ग की दादी दर्शना व माता ऊषा गर्ग खड़ी थी, जबकि छत के रास्ते से हनी गर्ग व उसका भाई शिवम घर में घुस आए। उन्हें देख कर वह हैरान रह गई।

महिला के मुताबिक वे सभी मिलकर उसे जबरदस्ती बाथरूम में लेकर गए। वहां एक बोतल में तेजाब रखा था। सभी ने मिलकर उसे तेजाब पिला दिया और फरार हो गए। तेजाब पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने अपने पति को फोन किया तो वे घर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। वह कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। उन्होंने इसकी शिकायत अब थाने में दी।

मामले की जांच कर रही एएसआइ कमला का कहना है कि महिला की शिकायत पर हनी गर्ग, उसके भाई, माता व दादी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.