[post-views]

विकास पुरुष राव इंदरजीत सिंह को सतीश यादव ने दी जन्मदिवस की बधाई

312

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ भाजपा नेता और मानेसर नगर निगम से भावी पार्षद उम्मीदवार सतीश यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्म दिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। सतीश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के दिग्गज नेता एवं विकास पुरुष हैं। उन्होंने गुरुग्राम और मानेसर के साथ पूरे दक्षिण हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विकास के प्रति संकल्पबद्ध होकर काम किया है। कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद की।  इसके लिए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया लेकिन क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज से समझौता नहीं किया। सतीश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने अपने विकास कार्यों की बदौलत हमेशा जीत हासिल की। जनता का स्नेह और समर्थन राव इंद्रजीत सिंह को सदैव प्राप्त होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। सतीश यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह  एक अभिभावक की तरह हम लोगों के दुख सुख में शामिल रहे। हम भी सदैव उनका साथ देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Comments are closed.