[post-views]

महान समाज सुधारक थे स्वामी दयानंद सरस्वती : अजीत यादव

2,386

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के गुरुग्राम जिला महामंत्री एवं मानेसर नगर निगम नाहरपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार अजीत यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक, समाज सुधारक व सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई थी। सन् 1876 में स्वराज के लिए भारत के लिए भारतीयों का अभियान शुरू किया था, जिसे बाद में लोकमान्य तिलक द्वारा चलाया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों को सर्वोच्च माना। साथ ही उन्होंने वेदों का प्रमाण देते हुए समाज में कई कुरीतियों का कड़ा विरोध भी किया। अजीत यादव ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचार अनमोल थे। उन्होंने कहा था कि नुकसान से निपटने में सबसे जरूरी चीज है, उससे मिलने वाले सबक को ना भूलना। वो आपको सही मायने में विजेता बनाता है। स्वामी दयानंद सरस्वती का विचार था कि आप दूसरों को बदलना चाहते हैं ताकि आप आजाद रह सकें लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। मनुष्य को दूसरों को बदलने की बजाय स्वयं को बदलना चाहिए। अजीत यादव ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों की क्रांति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Comments are closed.