[post-views]

राव इंद्रजीत के जन्मदिवस पर हरिंद्र दायमा बोले केन्द्रीय मंत्री ने कराया ऐतिहासिक विकास

3,481

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज दायमा के पुत्र, युवा नेता और पार्षद पद के भावी उम्मीदवार हरिंद्र दायमा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते उनकी दीर्घायु की कामना की। हरिन्द्र दायमा ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राव तुलाराम के वंशज  और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के पुत्र राव इंद्रजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी 1951 को रेवाड़ी में हुआ। डीयू से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के राव इंद्रजीत से करीब साढ़े 4 दशक से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपना राजनितिक जीवन 1977 में शुरू किया, 1977 में पहली बार विधायक चुने गए, 1998 में पहली बार महेंद्रगढ़ से सांसद चुने गए। इससे पूर्व निशानेबाज रहे राव इंद्रजीत कई पदक जीत चुक हैं। पांचवीं बार जीतकर लोकसभा में पहुंचे भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। करीब 45 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में राव इंद्रजीत सिंह ने अनेकों विकास कराते हुए इतिहास रचने का काम किया है। यही कारण है कि उन्हें हमेशा जनता का सहयोग और समर्थन प्राप्त होता रहा और आगे भी होता रहेगा।

Comments are closed.