[post-views]

ताजमहल पर इतिहास दुरुस्त करने की सुप्रीम कोर्ट में हिन्दू सेना की याचिका

4,647

बादशाहपुर, 12 सितम्बर (अजय) : देश में ताजमहल निर्माण शाहजहाँ द्वारा बनवाने की बातें किताबों में बच्चों को पढ़ाई जाती रही है। जिसको लेकर देश में अब इस पर भी बहस छिड गई है और बहस सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची है। हिन्दू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए आर.टी.आई. से मिली जानकारी और कई अन्य पुख्ता प्रमाणों का हवाला देते हुए कहा कि आर.टी.आई. से मिली जानकारी के अनुसार यह सुनिश्चित नही हो सका है कि ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। सुरजीत यादव ने बताया कि आर्कोलोजिक्ल सर्वे का कहना है कि ताजमहल किसने बनवाया, ताजमहल बनवाने में कितना समय और कितना खर्च लगा, ताजमहल किसकी भूमि और महल पर बनवाया, क्या शाहजहां के दरबारी की पुस्तक में ताजमहल शाहजहां द्वारा बनवाया गया का उलेख है, मुमताज को मौत के कितने दिन बाद ताजमहल में दफनाया गया यह सब बातें अनुसंधान का विषय है। अभी तक आर.टी.आई. में ताजमहल निर्माण किसने कराया इसका कोई पुख्ता प्रमाण आर्कोलोजिक्ल सर्वे द्वारा स्पष्ट नही किया गया है। इसलिए जब तक यह मामला अनुसंधान में है तब तक देश का इतिहास ठीक करते हुए स्कूलों में पढ़ाएं जा रहे ताजमहल निर्माण शाहजहाँ ने बनवाया जेसी बातों को किताबों से हटाकर इतिहास को दुरुस्त किया जाना चाहिए। इसको लेकर हिन्दू सेना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए आज अपनी लड़ाई कोर्ट में आरंभ कर दी है। इस याचिका पर अभी तक कोर्ट की तरफ से कोई टिप्पणी नही की गई है। इस याचिका पर कोर्ट का क्या रुख रहेगा यह जल्द सामने आ जायेगा।

Comments are closed.