[post-views]

देश को एकता के सूत्र में बांधेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस

1,568

बादशाहपुर, 12 सितम्बर (अजय) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, देश को एकता के सूत्र में बाँधने का दावा कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा से देश को एकता में पिरोने से राहुल गांधी का कद देश में और बड़े स्तर पर निकल कर सामने आएगा। कांग्रेस युवा राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव अमित भारद्वाज, कांग्रेस नेता महेश घोड़ारोप का कहना है कि भाजपा इस यात्रा से कांग्रेस को मिल रहे समर्थन को पचा नही पा रही है, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को मिल रहे जन सहयोग से भाजपा के नेता मानसिक संतुलन खो बैठे है, किसानों के जमीनों के दाम, महंगाई, बेरोजगारी पर बात नही करने की बजाएं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा नेता कभी टी-शर्ट के रेट निकाल कर ला रहे तो कभी कुछ, देश की मुख्य बातों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा कुछ भी बोलकर कांग्रेस को दबाना चाहती है। जिसे देश की जनता देख रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा देश को एकता में बाँधने का कार्य करेगी जिसे भाजपा पचा नही पा रही है। भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से बुधवार को शुरू हुई यह यात्रा करीब पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 3500 किलोमीटर की दूरी तय करके कश्मीर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कहा है कि यह भारत जोड़ों यात्रा मार्च राष्ट्रीय ध्वज के मूल्यों के तले सभी भारतीयों को एकजुट करने की कोशिश है, जिसका मूल सिद्धांत विविधता है।

Comments are closed.