[post-views]

लड़की को अकेली देख घर में घुसा पड़ोसी युवक, डरा धमका कर किया दुष्कर्म

35

PBK NEWS | रोड़ी (सिरसा)। रोड़ी क्षेत्र में एक युवक घर में नाबालिग लड़की को अकेली देखकर घुसा और उसे हवस का शिकार बना डाला। डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर दिया है।

12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि मंगलवार को उसके परिजन बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का ही युवक हरदीप उसे अकेला पाकर घर में घुस आया। घर में घुसते ही युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा।

लड़की के मुताबिक उसने जब इसका विरोध जताया तो वह उसे डराने धमकाने लगा। इसके उसने उसका मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म कर डाला। जब परिजन घर पहुंचे तो वह डरी सहमी बैठी थी।

परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Comments are closed.