[post-views]

लो.सभा वि.सभा चुनाव के चलते निगम चुनावों को टाल रही सरकार : निशांत राघव

1,242

गुरुग्राम, 14 (ब्यूरो) : लोकसभा और विधानसभा चुनावों के चलते गुरुग्राम निगम क्षेत्र भोंडसी में विकास कार्यो के सभी टेंडर रुके हुए हैं, जिसकी वजह से निगम क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त बातें कांग्रेस नेता निशांत राघव ने आज लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में नई सरकार के गठन की संभावना और चुनावी कार्यक्रम के कारण क्षेत्र के विकास कार्यों की तरफ कोई ध्यान ही दिया जा रहा है। निशांत ने कहा कि लोकसभा व् विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश सरकार जानबूझकर निगम चुनावों को टाल रही है, जोकि गलत है।

 लोगों की उन्हें शिकायतें भी आ रही है और वह स्वयं भी देख रहे है कि किस तरह से स्थानीय निवासियों को पानी, सीवरेज, सड़क और सम्बधित मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्याएँ एवं तकलीफें बढ़ रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार जानबूझ कर निगम चुनाव नही करा रही है, जिसके चलते क्षेत्र का कोई भी प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति नही होने से निगम अफसर कोई कार्य नही कर रहे है। सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद ही निगम चुनाव कराएगी, जिसके चलते आगामी दिनों में और समस्याएँ बढ़ेगी।

 भोंडसी निगम क्षेत्र के लोगों ने समस्या को उजागर करते हुए कहा कि चुनावों के कारण यहां के विकास कार्य रुक गए हैं। हमें पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, सड़कों की स्थिति भी बेहद खराब है, और ओवरफ्लो सीवरेज की समस्यां भी लगातार बढ़ रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता निशांत राघव ने अपनी चिंता व्यक्त की है। वे कहते हैं कि लोगों को इस समस्या का समाधान जल्दी से जल्दी किया जाना चाहिए।

Comments are closed.