[post-views]

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मन पर नियंत्रण सबसे बढ़िया ब्रेक : शरद गोयल

1,529

गुरुग्राम, 14 (ब्यूरो) : वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं लोगों की मृत्यु का एक बड़ा कारण बन रही है। सड़क दुर्घटनाएं दुनिया भर में होती है, एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में हर साल लगभग 11 लाख से भी ज्यादा लोगों की जान जा रही है। इसमें अकेले भारत की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है, यह बहुत अधिक है। समय के साथ सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। वर्ष 2022 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं में 1.68 ज्यादा लोगों की मौतें हुई। यह बहुत अधिक है समय के साथ सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है।

 उक्त बातें नेचर इंटरनेशनल के अध्यक्ष शरद गोयल ने कही, उन्होंने कहा कि इससे सड़क एवं वाहन संबंधी सुरक्षा की आवश्यकता का महत्व पता चलता है। इसके लिए हमारी सरकार, इंजीनियरिंग एजुकेशन, इंफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर पर विशेष जोर देने की जरूरत है। हालांकि केवल इतनी भर से सड़के अधिक सुरक्षित नहीं होगी। इसके साथ डिजाइनों के विकास से वाहन सुरक्षा को भी निरंतर बेहतर बनाने के प्रयास करने होंगे। एक सुरक्षित वाहन का निर्माण करना पेचीदा कार्य है, इसमें संपूर्ण उत्पाद विकास प्रक्रिया में विभिन्न हित धारकों के बीच निर्बाध सहयोग की जरूरत होती है। सड़क पर वाहनों को टक्कर से लेकर सुरक्षा की अनगिनत चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। मानव शरीर की रचना और सड़कों का अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही किसी वाहन की डिजाइन की जाती है जो विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही किसी वाहन की डिजाइन की जाती है और आगे चलकर इसको सोचते हुए बेहतर तरीके से डिजाइन किया जाना चाहिए, जो विपरीत परिस्तिथियों में अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

 कई वाहन निर्माता गाड़ियों को सुरक्षित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं. इससे वाहन महंगे तो हो ही रही है साथ ही सुरक्षा सुलभ बनाने का उद्देश्य भी पूरा होता नही दिख रहा है। इसलिए ऑटो निर्माता को सभी तरह के वाहनों में सुरक्षा के साथ-साथ सस्ते विकल्प प्रदान करने चाहिए, इसके लिए सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का सावधानी पूर्वक विश्लेषण किया जाना चाहिए।

 देश में खासतौर से गुरुग्राम सहित दिल्ली एनसीआर में जिस प्रकार सड़कों और वाहनों का विकास हो रहा है, उसे देखते हुए यहाँ वाहनों में सुरक्षा बढ़ाने के प्रति वचनबद्धता भी बढ़नी चाहिए, इसका अंतिम लक्ष्य सड़को का प्रयोग करने वाले लोगों का भविष्य सुनिश्चित होंना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक के बारे में जनसाधारण को शिक्षित करना और सड़कों पर सुरक्षा संबंधित ठोस दिशा निर्देश लागू करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है वैसे इन सब सुरक्षा उपायों के ऊपर हमारा मन है जीस पर नियंत्रण सबसे बढ़िया ब्रेक है।

Comments are closed.