[post-views]

कमल नेर्त्तिव में कर्मठ कार्यकर्ताओं को पहली बार जिले में मिली जिम्मेदारियां

गुरुग्राम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव को खूब पसंद कर रहे क्षेत्रीय नेता

1,313

बादशाहपुर, 17 मार्च (अजय) : गुरुग्राम में भाजपा पार्टी ने जब से जिला अध्यक्ष के रूप में कमल यादव की न्युक्ति की है, तब से गुरुग्राम के भाजपा नेताओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है, कमल यादव को क्षेत्रीय नेता खूब पसंद कर रहे है। यही नही गुरुकमल कार्यालय पर जहां नेता बुलाने से भी पहले नही पहुँचते थे, आज वहां नेताओं का माता शीतला मन्दिर की तरह से मेला लगा रहता है। भाजपा समर्थकों ने बताया कि गुरुकमल पर ऐसे नेताओं को भी अब देखा जा रहा है जोकि गुरु कमल बनने के बाद पहली बार कमल यादव जिलाध्यक्ष चुनने के बाद यहाँ पहुंच रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि कमल यादव क्षेत्र में उन सभी कार्यकर्ताओं और पुराने पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौप रहे है, जिन्हें पूर्व में कोई पद नही मिले थे। कमल यादव संगठन के पुराने नेता है, जोकि संगठन के विभिन्न पदों पर रहे है, उन्हें इस बात का पूरा ध्यान है कि कार्यकर्ताओं को साथ केसे लेकर चलना है और अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को कहा और क्या जिम्मेदारी देनी है, जिसमे अभी तक कमल यादव सफल शाबित हुए है। कमल यादव ने जिले की सभी चारों विधानसभा के विभिन्न नेताओं एवं पदाधिकारियों से काफी मथन के बाद विभिन्न पदों पर नई न्युक्तियाँ की है।

वही कमल यादव का कहना है कि उन्हें पार्टी संगठन ने जिला अध्यक्ष चुनकर अहम जिम्मेदारी दी है, उन्होंने अपना कर्तव्य साफ़ किया हुआ है कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सुझाव और सलाह पर ही जिले स्तर पर निर्णय और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपते है। व्यक्ति विशेष के अनुरोध और अन्य किसी कारणों से अब गुरुग्राम जिले में मनचाहे पदों पर किसी को न्युक्त नही किया जा सकता। पार्टी के एक एक भाजपा कार्यकर्ता उनके लिए सम्मानीय एवं एक समान है, पार्टी के शीर्ष नेर्त्तिव की सलाह के बाद ही गुरुग्राम में सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही है और आगे भी जिम्मेदारियां सौपते हुए गुरुग्राम में भाजपा पार्टी लोकसभा, विधानसभा तथा निगम चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगें।

Comments are closed.