[post-views]

समर्थको ने धूमधाम से मनाया राव इंद्रजीत सिंह का जन्मदिवस : अनिल यादव

2,373

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 32 की पार्षद आरती यादव के पति, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भावी पार्षद उम्मीदवार अनिल यादव  ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते उनकी दीर्घायु की कामना की। अनिल यादव  ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के दिग्गज नेता हैं। करीब साढ़े 4 दशक के राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने विकास के नाम पर इतिहास रचने का काम किया है। राव इंद्रजीत सिंह ने शेर की दहाड़ की तरह जनता की आवाज को हमेशा बुलंद किया है। उन्होंने गुरुग्राम और मानेसर के साथ पूरे दक्षिण हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनिल यादव ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राव तुलाराम के वंशज और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के पुत्र राव इंद्रजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी 1951 को रेवाड़ी में हुआ। डीयू से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के राव इंद्रजीत सिंह करीब साढ़े 4 दशक से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके विकास कार्यों की बदौलत उन्हें हमेशा जनता का समर्थन प्राप्त होता रहा है और आगे भी होता रहेगा।

Comments are closed.