[post-views]

भाजपा किमो जिला अध्यक्ष ने ली नवीन मंडल की परिचय बैठक

0 1,037

बादशाहपुर, 25 अप्रैल (अजय) : भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर ने नवीन मंडल की पहली कार्यकारिणी की परिचय बैठक ली। प्रदीप गुर्जर ने बताया कि किसान मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनावों में क्या क्या कार्य करने हैं जिससे गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह भारी मतों से विजयी होकर संसद पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ चलाई हैं। हरियाणा सरकार सबसे ज़्यादा फसलों को एमएसपी पर ख़रीद रही है। गुरुग्राम में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुक़सान की विशेष गिरदावरी पोर्टल के माध्यम से करवा दी गई है और जल्दी मुआवज़ा वितरण होगा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माँढी के निर्देशानुसार ज़िला गुरुग्राम में प्रत्येक गाँव में ग्राम प्रमुख व शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रमुख की न्युक्ति की हैं जो आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बूथ को मज़बूत करने का कार्य करेगें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री विजय परमार व अजीत यादव, ज़िला सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप वज़ीराबाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकरान व समस्त नवीन मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply