[post-views]

देश और प्रदेश में अगली सरकार भी होगी भाजपा की : रोबिन राव

3,725

गुरुग्राम, 12 फरवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 25 बादशाहपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार रोबिन राव ने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत केंद्र और हरियाणा में अगली बार भी भाजपा  सरकार होगी। रोबिन राव ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की भिवानी में चली दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर विचार मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ प्रदेश के तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहे और सबके बीच चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। रोबिन राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जितना विकास कार्य पिछले साढ़े 8 वर्षों में कराए हैं, उतना अन्य सरकारों ने 70 साल में भी नहीं कराया। पीएम मोदी की देन है कि आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। रोबिन राव  ने कहा कि पीएम मोदी के विकास मॉडल पर ही हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने ऐतिहासिक विकास कराए हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने के साथ भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण भी हुआ है। जरूरतमंद नागरिकों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो रहा है इन्हीं कार्यों की बदौलत आगामी चुनावों में भाजपा को विजय मिलेगी।

Comments are closed.