[post-views]

रोजाना नई दरों पर मिलेगा अब पेट्रोल-डीजल

41

PBK News : पहली मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बदलेंगी। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की तर्ज पर होगा। अधिकांश विकसित देशों के बाजारों में इनके दाम रोजाना बदलते हैं। सरकारी तेल कंपनियां शुरुआत में यह व्यवस्था पांच शहरों- उदयपुर, जमशेदपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी और विशाखापत्तनम में लागू कर रही हैं। बाद में धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इंडियन ऑयल के चेयरमैन बी. अशोक ने यह जानकारी दी। 1फिलहाल तीनों सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, हंिदूुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हर पखवाड़े यानी महीने की पहली और 16 तारीख को दोनों ईंधन कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन तीनों के पास करीब 58,000 पेट्रोल पंप हैं, यानी सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी 95 फीसद से ज्यादा है। अशोक ने कहा, ‘अब अंतत: देशभर में हर पेट्रोल पंप पर हम बाजार आधारित दैनिक दरों की ओर बढ़ रहे हैं। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे बाकी देश में भी लागू किया जाएगा।’ इस फैसले के बाद अब कच्चे तेल (क्रूड) की मौजूदा लागत के हिसाब से पेट्रोल व डीजल के दाम तय होंगे। अभी क्रूड के पंद्रह दिनों के औसत मूल्यों के आधार पर दोनों ईंधनों के दाम तय किए जाते हैं।तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य में रोजाना बदलाव कर पाएंगी। उन्हें अब पखवारे का इंतजार नहीं करना होगा।

ग्राहकों को लाभ

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतें घटती हैं तो ग्राहकों को इसका फायदा लेने के लिए पंद्रह दिन इंतजार नहीं करना होगा। पेट्रोल-डीजल मूल्य रोजाना तय होने पर कंपनियां कभी कीमतों में न तो बड़ी बढ़ोतरी करेंगी और न ही एकदम से इन्हें घटाएंगी। दाम बढ़ने या घटने की घोषणा होने पर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ नहीं लगेगी।

कंपनियों का फायदा

कीमतों में गिरावट या उछाल होने से तेल कंपनियों को फर्क न पड़े इसके लिए फिलहाल वे हेजिंग करती हैं। हेजिंग में कच्चे तेल की खरीदारी करते वक्त भुगतान के लिए कंपनियां भविष्य की कीमतें तय कर लेती हैं, जिससे उन्हें नुकसान न हो। यदि भुगतान के वक्त कीमतें गिर भी जाएं तो भी उन्हें उस पूर्व निर्धारित कीमत से तेल निर्यातकों को भुगतान करना होता है।1’>>रोजाना के आधार पर कीमतें तय करने से कंपनियों को हेजिंग नहीं करनी पड़ेगी। इससे क्रूड कीमतों व डॉलर मूल्यों में उतार-चढ़ाव से उन्हें नुकसान नहीं होगा। प्रतिदिन के आधार पर कीमतें तय करने से वह अपने मुनाफे का सटीक अंदाजा लगा पाएंगी।

source by : d.jagran

 

Comments are closed.