[post-views]

भद्रा की बाधा और चंद्रग्रहण के साए के बीच रक्षाबंधन, जानें कब बांधे राखी

55

PBK NEWS | नई दिल्‍ली। आज रात आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो पूरे भारत में देखा जा सकेगा। रात 10:52 से शुरू होकर पूरा चांद अंतरिक्ष में पृथ्वी की छाया में प्रवेश करेगा और एक सुंदर आकाशीय घटना, जिसे आम तौर पर आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है, का सृजन करेगा। यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा जिसे ठीक-ठीक देखा जा सकेगा।

इस साल 11 फरवरी को एक उपछाया संबंधी चंद्र ग्रहण था। यह ऐसा अवसर था जब चांद पृथ्वी की प्रत्यक्ष छाया से न गुजरकर इसकी परिधि से गुजरा और इसलिए अधिकांश आबादी इसे देख नहीं सकी। इस बार आंशिक चंद्रग्रहण पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया से दिखाई देगा। यह यूरोप और अफ्रीका के ज्यादातर हिस्सों से भी दिखाई देगा। उत्तर और दक्षिण अमेरिका के लोग इसे नहीं देख पाएंगे, क्योंकि वहां उस वक्त दिन का वक्त होगा चंद्रग्रहण आज रात करीब 10:52 बजे शुरू होगा और तड़के 00:48 बजे तक जारी रहेगा।

भद्रा की बाधा और चंद्रग्रहण के साए के बीच रक्षाबंधन
वहीं देशभर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार भद्रा की बाधा और चंद्रग्रहण के साए के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार मनेगा। इसी दिन सावन पूर्णिमा भी रहेगी और इसके साथ सावन महीने का समापन भी हो जाएगा। आज सुबह सूर्योदय से पहले ही भद्रा लग जाएगी जो सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगी और दिन में 1 बजे से ग्रहण का वेध (सूतक) होने से रक्षा बंधन सुबह 11.07 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही मनाना श्रेष्ठ रहेगा। चंद्रग्रहण रात 10.52 बजे से 12.48 तक रहेगा। कई सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।

सावन का आखिरी सोमवार 
आज सावन का आखिरी सोमवार है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़े। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना का माह सावन सोमवार 10 जुलाई को शुरू हुआ था और आज सोमवार के दिन ही समाप्त होगा। यह खास योग कई सालों बाद बना है। आखिरी सोमवार के साथ आज रक्षाबंधन का त्यौहार भी है, जिसकी वजह से आज मंदिरों में लोग जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने उमड़ेंगे।

Comments are closed.