[post-views]

त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के छह विधायक आज होंगे भाजपा में शामिल

38

PBK NEWS | अगरतला। त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के छह बर्खास्त विधायक आज सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। ये 6 विधायक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, असम के वित्त मंत्री हिमांत बिसवा शर्मा, राज्य पार्टी के अध्यक्ष बिप्लब देब और पार्टी के त्रिपुरा पर्यवेक्षक सुनील देवधर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

बता दें कि इन विधायकों ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। बर्खास्त विधायकों ने घोषणा की थी कि वो राष्ट्रपति पद के किसी ऐसे उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे जिसका समर्थन माकपा कर रही हो।

त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता सुदीप रॉय बर्मन और पांच अन्य विधायकों ने 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में माकपा के साथ कांग्रेस के तालमेल के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने खुलेआम कोविंद के समर्थन की घोषणा की तो तृणमूल कांग्रेस से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

Comments are closed.