[post-views]

अब गांवों में चलेगा ऑपरेशन दुर्गा, मनचलों पर कसी जाएगी नकेल

42

PBK NEWS | चंडीगढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों के खुलते ही एक बार फिर मजनुओं के खिलाफ ऑपरेशन दुर्गा शुरू करने की तैयारी है। इस बार यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जहां दसवीं और बारहवीं तक के स्कूलों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

इससे पहले अप्रैल और मई में शहरों में स्कूलों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर यह अभियान चला था। जिसमें काफी संख्या में असामाजिक तत्वों को महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते दबोचा गया। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि गांवों में भी स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती रहती हैं।

कई बार इन मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो जाते हैं। इसीलिए अब गांवों में ऑपरेशन दुर्गा चलाकर ऐसे लोगों से निपटा जाएगा। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भी मदद ली जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों से मिलीभगत कर खुफिया जानकारी उन तक पहुंचाने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी शुरू कर दी गई है, जबकि अन्य को भी बख्शा नहीं जाएगा। चेन और पर्स झपटमारी को रोकने के लिए भी जल्द ही अभियान शुरू होगा।

 

Comments are closed.