[post-views]

‘TV एंकर के सवाल का नतीजा थी सर्जिकल स्ट्राइक, सही वक्त पर दिया जवाब’

27

PBK NEWS | नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय जवानों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान हमले से 15 महीने पहले ही बन चुका था। उन्होंने कहा कि 2015 में सेना ने म्यांमार की सीमा पर उग्रवादी विरोधी अभियान चलाया था।

इसके बाद एक टीवी एंकर ने राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से एक अपमानजनक सवाल पूछा था। इस सवाल से ही वो पिछले साल (पीओके) किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने को प्रेरित हुए थे।

गोवा के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “पीओके में आतंकवादियों पर किए गए लक्षित हमलों की योजना 15 महीने पहले बनी थी।” चार जून, 2015 को पूर्वोत्तर के आतंकी समूह एनएससीएन-के ने मणिपुर के चंदेल जिले में भारतीय सेना के एक काफिले पर हमला कर 18 जवानों की जान ले ली थी। इसके बाद आठ जून को भारत ने भारत-म्यामांर की सीमा पर लक्षित हमले कर करीब 70-80 उग्रवादियों को मार गिराया।

पर्रिकर ने कहा कि उन्हें मीडिया के एक सवाल का बहुत बुरा लगा था। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सैन्यकर्मी राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ से एक टेलीविजन प्रस्तोता ने पूछा था, “क्या आपमें देश के पश्चिमी मोर्चे पर भी ऐसा करने का साहस एवं क्षमता है।” पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने तब ध्यान से सवाल सुना लेकिन इसका जवाब सही समय पर देने का फैसला किया।

Comments are closed.