[post-views]

कूड़े के ढेरों ने बदहाल की बाजारों की सूरत, प्रशासन मौन जनता त्रस्त

3,385

बादशाहपुर, 26 अक्टूबर (अजय) : नगर-निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर दिख रहा है, बाजारों में बड़े बड़े कूड़े के ढेर होने से ग्राहक भी बाजारों से दूर हो रहे है, जिससे व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। बादशाहपुर व्यापारियों की माने तो सरकार और प्रशासन द्वारा अब तक सफाई कर्मचारियों के बिच कोई सुलह नही होने का मतलब साफ़ है कि प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना है, आज प्रशासन और कर्मचारियों की आपसी खीच तान की वजह से आम आदमी को समस्यां से जूझना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारीयों और कर्मचारियों के बिच तालमेल नही बेठना कही न कही प्रशासन की कार्यशेली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है, लोगों का कहना है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि कर्मचारियों द्वारा अब तक अपनी हड़ताल नही खत्म की गई है और प्रशासनिक अधिकारीयों की तरफ से भी कोई ठोस फेसला नही लिया गया है। प्रशासन की चुप्पी के चलते आज गुरुग्राम और मेवात बुरी तरह से गंदगी के चलते जूझ रहा है। जगह जगह गंदगी और कूड़े के ढेरों ने बाजारों तथा शहरों के सौन्द्रियकरण को ग्रहण लगा दिया है। जिस पर सरकार ने अब तक कोई बड़ा ठोस फेसला न लेकर कर्मचारियों की हडताल खत्म नही कराई है, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को दीपावली जेसे बड़े त्यौहार पर लोगों को भुगतना पड़ा है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस पर सख्ती से काम लेते हुए जल्द से जल्द कर्मचारियों की हडताल खत्म करानी चाहिए और शहर को फिर से साफ़ सुथरा बनाना चाहिए।

Comments are closed.