[post-views]

कूड़े के ढेरों से निकलती बदबू के साथ लोगों ने मनाई दीपावली

4,551

बादशाहपुर, 26 अक्टूबर (अजय) : नगर-निगम गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सफाई के हालात बेकाबू हो गये है, दीपावली जेसा त्योहार लोगों को कूड़े के ढेरों से निकलती बदबू के साथ इस बार लोगों को दीपावली जेसा त्यौहार मनाने को मजबूर होना पड़ा। लोगों के घरों एक बाहर ही गंदगी के बड़े बड़े ढेर लगे रहे, जिसकी वजह से लोगों को बुरे हालातों का सामना करना पड़ा।

निजी सफाई कर्मचारी भी नही आये काम :

शहर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते निजी खर्च पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी लोगों के काम नही आये, सफाई कराने के लिए जब दुकंदारोने ने प्राइवेट कर्मचारियों को बुलाने का प्रयास किया तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि शहर में सफाई कर्मचारियों की हडताल है, इसलिए वह भी कार्य नही कर सकते है। कुछ लोगों ने प्राइवेट सफाई कार्य करने का प्रयास किया तो हड़ताल पर मोजूद कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कार्य रुकवा दिया। वही यदि कोई कूड़े लेकर जाते हुए मिला तो उन्हें डम्पिंग स्टेशन पर कूड़ा नही डालने दिया जा रहा है।

कूड़े में आग लगाने को मजबूर :

शहर में जगह जगह कूड़े के बड़े बड़े ढेर लगने से हालात बेकाबू हो रहे है, ऐसे में अपनी दुकानों के आगे ज्यादा कूड़ा इकट्ठा होता देख और घरों एक बाहर कूड़ा एकत्रित होने पर लोग कूड़े में आग लगाने को मजबूर हो रहे है। लोगों की मजबूरी अब यह हो रही है यदि स्वय कूड़ा उठाकर वह डम्पिंग स्टेशन पर डाले तो उन्हें वहा भी कूड़ा नही डालने दिया जा रहा। जिससे लोगों को मजबूरन कूड़े के ढेर में आग लगानी पड़ रही है।जिससे वातावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। यह पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है।

Comments are closed.