[post-views]

देर रात मुंह ढककर स्कूटर से निकलीं LG किरण बेदी, जानिए क्या है कारण

102

PBK NEWS | पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पिछले दिनों देर रात स्कूटर पर मुंह ढककर निकलीं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि किरण बेदी ने खुद यह फोटो ट्वीट की है। खबरों के अनुसार बेदी ने पुराना तरीका अपनाते हुए देर रात शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

वो जिस स्कूटर पर निकली थीं उसे एक महिला ही चला रही थी। अपनी स्कूटर राइड पूरी करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है पुडुचेरी को रात में सुरक्षित पाया लेकिन इसे और सुधारा जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वो पीसीआर और डायल 100 से जुड़ें।

बताया जा रहा है कि किरण बेदी देखना चाहती थीं कि देर रात अकले सड़क पर निकलने वाली महिलाओं को कितना सुरक्षित महसूस होता है।

बता दें कि किरण बेदी खुद एक महिला आईपीएस हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार आवाज उठा चुकी हैं। 35 साल तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।

Comments are closed.