[post-views]

गुरुग्राम भाजपाइयों ने सुधा यादव को बीजीपी संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने पर जताई ख़ुशी

3,578

बादशाहपुर, 18 अगस्त (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा नेताओं में सुधा यादव को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनने पर ख़ुशी का ठिकाना नही है, नेताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा सुधा यादव के निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। उनका कहना है कि शीर्ष नेर्त्तिव ने सुधा यादव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए गुरुग्राम मान बढ़ाया है, जिसके लिए वह शीर्ष नेर्त्तिव का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि सुधा यादव राजनीति में नया नाम नहीं हैं बल्कि उनका राजनीतिक जीवन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से शुरू हुआ था। साल 1999 में करगिल युद्ध के बाद हुए लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने सुधा यादव का नाम भाजपा को तब सुझाया जब पार्टी हरियाणा में महेंद्रगढ़ की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के सामने किसको चुनावी मैदान में उतारे के सवाल से जूझ रही थी। 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार यानी आज बीजेपी ने अपने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का नए सिरे से गठन किया।

Comments are closed.