[post-views]

सुधा यादव को बीजीपी संसदीय बोर्ड में शामिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

2,471

बादशाहपुर, 18 अगस्त (अजय) : भारतीय जनता पार्टी के भाजपा कार्यकर्ताओं में बीजेपी केन्द्रीय संसदीय बोर्ड में गुरुग्राम से सुधा यादव को शामिल करने पर भारी उत्साह और ख़ुशी नजर आ रही है। भाजपा नेता कमल यादव, राजबीर यादव, विक्रांत यादव, डॉ. रामवीर गोस्वामी, राकेश यादव, अजित यादव का कहना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रधानमंत्री मोदी व् भाजपा संगठन ने सुधा यादव को संसदीय बोर्ड की सदस्य बनाकर गुरुग्राम सहित पुरे हरियाणा का मान बढाने का कार्य किया है, जिसके लिए वह पीएम मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेर्त्तिव का आभार व्यक्त करते है।

 गुरुग्राम निवासी एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव को बीजीपी संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है वही कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उन्हें उनके निवास पर बधाई देने पहुंच रहे है। भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने बुधवार को नए संसदीय बोर्ड का गठन किया। हरियाणा से सुधा यादव को पार्टी ने बोर्ड में जगह दी है। सुधा यादव हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। वह लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं। सुधा 1999 से 2004 तक 13 वीं लोकसभा की सदस्य रहीं। उन्होंने महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था।

Comments are closed.