[post-views]

समुचित विकास कार्यो के लिय राव नरबीर ने निभाई अहम जिम्मेदारी: साहबराम उर्फ लीलू

28

बादशाहपुर, 23 जुलाई (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता साहब राम उर्फ लीलू सरपंच हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सोहना और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता से संपर्क स्थापित कर रहे हैं| इस दौरान लीलू सरपंच द्वारा आम जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है| लीलू सरपंच ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से गुड़गांव के चारों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक विकास हुआ है| उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करने का काम किया है| गुरुग्राम में विश्वविद्यालय का निर्माण और सोहना रोड पर एलिवेटेड फ्लाईओवर प्रस्तावित कराने में भी राव नरबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है| उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह ने बिना किसी भेदभाव किए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में समान विकास कराने का काम किया है| उनके कार्यालय पर किसी की समस्या को लेकर आने वाला कोई भी व्यक्ति वापस नहीं लौटता है| राव नरबीर उसका कार्य अवश्य ही कराने का काम करते हैं| यही कारण है कि बादशाहपुर सहित पूरे गुड़गांव में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी हुई है और इसका लाभ उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा| वहीं राव नरबीर सिंह भाजपा सरकार में भी सबसे लोकप्रिय मंत्री साबित हो रहे हैं| उनके कार्यों की सराहना स्वयं मुख्यमंत्री और तमाम भाजपा नेता करते हैं|

फोटो: साहब राम उर्फ लीलू सरपंच

Comments are closed.