बादशाहपुर, 23 जुलाई (अजय):बादशाहपुर विधानसभा से विधायक चुनाव लड़ने की ताल ठोक चुके राव अभय सिंह पूर्व चेयरमेन जिला परिषद का कहना है कि आगामी चुनाव के बाद भाजपा टू के कार्यकाल में बादशाहपुर विधानसभा को अभूत सुविधाएँ दिलाने का कार्य उनकी तरफ से किया जायेगा यदि इस क्षेत्र से उन्हें विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो बादशाहपुर क्षेत्र की सभी मुलभुत सुविधाओं को पूरा करने का कार्य किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चलते ही आज गुड़गांव में एक्सप्रेस-वे को रफ्तार मिल पाई| राव इंद्रजीत सिंह के अथक प्रयास से दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे के तीन चौकों, इफको चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक पर फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण पूरा हो सके और इसके कारण तीनों चौकों पर एक्सप्रेस-वे को रफ्तार मिल सकी है| इन निर्माणों से पूर्व गुरुग्राम की जनता एक्सप्रेस-वे पर भारी जाम से जूझती रही और लोगों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता था| अब हाईवे पर जाम से पूरी तरह से मुक्ति मिल सकी है| सरकार द्वरा हरियाणा में सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपासो का जाल बिछाने का काम किया है और इससे हरियाणा का व्यापक विकास हुआ है| राव इन्द्रजीत सिंह के प्रयासों से सोहना, गुरुग्राम और पटौदी बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी व्यापक विकास कार्य हो सके हैं| यही कारण है कि जनता का विश्वास राव इंद्रजीत सिंह के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है और जनसंपर्क के दौरान उनके पक्ष में जनता का भारी समर्थन मिल रहा है|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.