बादशाहपुर, 23 जुलाई (अजय): वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता गजे सिंह कबलाना ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है| गुरुग्राम विधानसभा के लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए गजे सिंह ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने गुड़गांव के नागरिकों को विकास के नाम पर धोखा दिया है| गुड़गांव में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सभी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही प्रस्तावित किए गए थे|गजे सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार गुड़गांव में जिन फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण को भुनाने का प्रयास कर रही है वह सभी विकास कार्य कांग्रेस सरकार में प्रस्तावित हुए| भाजपा सरकार ने कोई भी ऐसा बड़ा विकास कार्य गुड़गांव में नहीं कराया है| उन्होंने कहा कि गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल ने कार्यालय में बैठकर केवल जनता को गुमराह किया है| विकास से उनका कोई लेना देना नहीं है| गुड़गांव विधानसभा की जनता आए दिन सड़क, बिजली, पानी, सीवर आदि से संबंधित बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रही है| परेशान लोग विधायक से लगातार संपर्क स्थापित कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है| जनता परेशान है और निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब मिलेगा
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.