[post-views]

देश की महिलाशक्ति एकजुट होकर मोदी को फिर बनाएगी पीएम : उषा प्रियदर्शी

76

गुड़गांव (अजय) : हरियाणा ओबीसी मोर्चा की नेत्री उषा प्रियदर्शी ने सोमवार को गुडगाँव में आयोजित महिला सम्मलेन के दौरान महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब देश की महिलाशक्ति एकजुट हो चुकी है जोकि 2019 में फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को बनाने का कार्य करेगी, जिस पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मोदी के समर्थन में नारे लगाते हुए रिकॉर्ड मतों से जीताने का अश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की राष्टीय अध्यक्ष विजय राहटकर, भाजपा ओबीसी राष्टीय प्रबंधन कमेटी की सहप्रमुख उषा प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष सुंदरी खत्री मोजूद रही। वही विजय राह्टकर को उषा प्रियदर्शी ने क्षेत्र की महिलाओं की तरफ से भरोसा दिया कि गुड़गांव लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी राव इन्द्रजीत भारी बहुमत से जीतने का काम करेगें इसके अलावा जिले की महिला पदाधिकारी व नेता अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार कर रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने सम्मेलन में आई महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जहां महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया हैं वही रसोई का खर्चा भी कम किया हैं, कांग्रेस राज में रसोई गैस ब्लैक में मिलती थी लेकिन आज बुक करने के मात्र 5 घंटे बाद ही गैस घर आ जाती है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाए  बनाई हैं जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

उषा प्रियदर्शी ने राष्टीय अध्यक्ष विजय राहटकर का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा महिला संगठन चट्टान की तरह मजबुत हैं और हर महिला पार्टी संगठन के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जीताने व नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए महिलाएं रात दिन प्रचार प्रचार कर रही है और भाजपा प्रदेश की सभी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने में सफल होगी ये जनता का वायदा है। जिलाध्यक्ष सुंदरी खत्री ने राष्टीय अध्यक्ष को भरोसा देते हुए कहा कि संगठन के प्रति सभी महिलाएं लामबंद हैं और सभी पार्टी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत व लगन से आज जिले में भाजपा सबसे अव्वल पार्टी है। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी,, मेयर मधु आजाद, अनुराधा शर्मा, चेयरमैन गार्गी कक्कड, हेमलता, ममतावीर चौहान, ज्यौति, सोनिया यादव, रितु महेश्वर, सुमन चुग, डा. शिवानी, कविता चौहान, सुनिता डांगी, सरोज सारवान, आदि महिलाओं मौजूद थे।

फोटो : विजय राह्टकर कर स्वागत करती हुई उषा प्रियदर्शी व् अन्य।

Comments are closed.