[post-views]

भव्या त्यागी ने मलेशिया में भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

71

बादशाहपुर, 7 मई (अजय) : खेलों में लगातार हरियाणा की बेटियां अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रही है। हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिला बादशाहपुर की बेटी भव्या त्यागी ने फिर अपने पिता मोनू पुत्र ओमा त्यागी का नाम रोशन करते हुए भारत के नाम मलेशिया में 500 मीटर और 300 मीटर रोलिंग स्केटिंग में 2 गोल्ड मेडल जीत कर मुकाम हाशिल कर चुकी है। 3 देशो के बिच भारत, सिंगापुर, मलेशिया में आयोजित 5 दिवसीय रोलिंग स्केटिंग टूर्नामेंट में भव्य त्यागी ने अपना नाम का चयन अंतराष्टीय प्रतियोगता में पहली बार में ही शामिल कराकर अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा चुकी थी। जिसने अब मलेशिया में आयोजित हुई रोलिंग स्केटिंग में गोल्ड मेडल हासिल कर ख़िताब हासिल कर दिखाया है। भव्या त्यागी के दादा ओमा त्यागी, सुभाष सरपंच का कहना है कि उनकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। इसलिए उन्हें अपनी बेटी पर नाज है उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सरदारी ने भव्य त्यागी का एयरपोर्ट से सीधे गुड़गांव में राजीव चौक से लेकर बादशाहपुर तक खुली जीप में एक बड़े काफिले के साथ फुलमाला पहना कर भव्य स्वागत करते क्षेत्र क्षेत्र के लोगों ने बेटी भव्य त्यागी का अभिनंदन किया, जिसे देख क्षेत्र के अन्य बच्चों में भी खेल प्रति भावना जगी। इस मौके पर विधायक तेजपाल, वर्धन यादव, राजकुमार त्यागी, मुनेश त्यागी नम्बरदार, प्रवीण त्यागी भाजपा नेता, जयबीर त्यागी, रामकुमार त्यागी, ओमदत त्यागी, जगेश त्यागी, वेद प्रकाश त्यागी, हरिराम त्यागी, पिंटू त्यागी, वेद त्यागी, मनोज त्यागी, सुनील त्यागी, छत्रपाल त्यागी, अशोक त्यागी, अमित त्यागी, रघुराज त्यागी, कृष्ण त्यागी, जगदीश त्यागी, परशुराम त्यागी, राजेश त्यागी, अम्नेश त्यागी, ऋषि त्यागी, जेल्लू नम्बरदार, रामावतार भगतजी, टेकराम यादव, सतीश पंडित जी, बिनेश त्यागी, नत्थी पंडित, गिरिराज पंडित, अशोक भरद्वाज, धर्म पंडित, अशोक अत्री, राज अत्री, प्रताप त्यागी, सतपाल प्रधान, राजेन्द्र त्यागी सहित विभिन्न त्यागी व् 36 बिरदारी के लोग मोजूद थे

फोटो : बादशाहपुर बाजार में पहुँचने पर व्यापारियों द्वारा भव्य त्यागी का स्वागत करते हुए

Comments are closed.