[post-views]

‘पाखंडी हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कर रहीं देश को बांटने की कोशिश’

67

PBK NEWS | नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्‍या का आरोप लगाया और ‘भाजपा छोड़ो भारत आंदोलन’ का आगाज किया है। भाजपा का कहना है कि ममता की ये छटपटाहट उनकी सत्‍ता के प्रति ‘लालसा’ को जाहिर करती है।

ममता बनर्जी के भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन पर टिप्‍पणी करते हुए भाजपा नेता जफर इस्‍लाम ने कहा, ‘ममता और उनकी जैसी राजनीति पार्टियों का सिर्फ एक ही मकसद है कि सत्‍ता हासिल कैसे की जाए। इसके लिए ये पार्टियां देश में ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपनाती हैं। लेकिन भाजपा का उद्देश्‍य साफ है, वो ‘सबका साथ और सबका विकास’ की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। यही संदेश हमारे नेता और कार्यकर्ता पूरे देश में देते हैं। हम ममता बनर्जी की सत्‍ता के प्रति जो लालसा है, उसे जरूर जाहिर करेंगे।’

भाजपा नेता विनय कटियार की भी ममता बनर्जी के बारे में यही सोच है। उन्‍होंने कहा कि ममता पाखंडी हैं और जनता की भलाई का ढोंग करती हैं। उन्‍होंने कहा, ‘ममता बनर्जी को इस समय डॉक्‍टरी इलाज की जरूरत है। उनका भाजपा या केंद्र सरकार पर आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। ममता के बयान और ये अभियान उनकी सत्‍ता के प्रति लोभ को जाहिर करता है। सीपीआइ(एम) पाखंडियों की पार्टी है, जो दोहरे मापदंड अपनाती है।’

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन’ का आगाज किया था। कुछ समय एक सार्वजनिक सभा के दौरान उन्‍होंने इस अभियान का ऐलान किया था। तब उन्‍होंने कहा था, ‘भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है। वह हमारे नेताओं को धमका रहे हैं कि या तो उनके साथ आ जाओ याफिर सारदा-नारदा का सामना करो। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश को बांटने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

Comments are closed.