[post-views]

चीन का दावा- डोकलाम में मौजूद हैं 53 भारतीय सैनिक, भारत बोला- नहीं चाहते जंग

36

PBK NEWS | बीजिंग। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को 50 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। डोकलाम में दोनों ओर की सेनाओं के जवान 16 जून से आने सामने डटे हुए हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से एक सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में कहा गया कि डोकलाम इलाके में भारत के 53 सैनिक और एक बुल्डोजर मौजूद है। ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने भारत से ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिक और उपकरण हटाने को कहा है।

मंत्रालय के हवाले से अखबार ने कहा है, ‘भारत को अपने सैनिक और उपकरण हटाने चाहिए। उन्होंने चीनी संप्रभुता का गंभीर रूप से उल्लंघन किया है।’ चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चेंग शुआंग ने 2 अगस्त को कहा था, ‘डोकलाम क्षेत्र में भारत के 48 सैनिक और एक बुलडोजर था। इसके अलावा, वहां सीमा पर और सरहद पर भारत की तरफ अब भी बड़ी संख्या में भारतीय सशस्त्र बल जमा हैं।’

भारतीय सेना ‘न लड़ाई, न शांति’ की दशा में

डोकलाम विवाद पर जहां एक तरफ चीन की तरफ से लगातार युद्ध की धमकी दी जा रही है, वहीं आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना चीनी सेना के खिलाफ ‘नो वॉर, नो पीस’ की स्थिति में है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में सैनिकों या हथियारों की कोई खास आवाजाही नहीं हो रही है और जो भी आवाजाही हो रही है वह सिर्फ रखरखाव के लिए है। सैन्य बोलचाल में न लड़ाई, न शांति का अर्थ शत्रु के साथ टकराव या आमने-सामने होना होता है।

Comments are closed.