[post-views]

जींद उप-चुनाव में भाजपा जीत पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

45

गुड़गांव/बादशाहपुर, 31 जनवरी (अजय) : जींद उपचुनाव के आए नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। जैसे जैसे वोटों की गिनती अंतिम पड़ाव तक पहुंच रहा था। उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों की चमक बढ़ती जा रही थी। नतीजों की घोषणा से पूर्व ही उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया। इस जीत पर भाजपा पदाधिकारी कल्याण चौहान व कार्यकर्ता प्रेम सिंह, गजराज दायमा, रामबीर भाटी, हीरालाल, दीपीन यादव, मुकेश जैलदार, महेश यादव ने बोलते हुए कहा कि गुरुग्राम में जगह जगह भाजपा कार्यालय के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी करने के साथ-साथ एक दूसरे की मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की नीतियों, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के सीएम मनोहरलाल की लोकप्रियता और उनकी ईमानदार की जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि आज जींद की जनता ने यह साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति का अब अंत हो चुका है। भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। भाजपा की नीति और नियत दोनों कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने पारदर्शी शासन और प्रशासन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भारी बहुमत से भाजपा जीतने वाली है।

Comments are closed.