[post-views]

जींद उपचुनाव में शाबित हुआ भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता : विमल यादव

33

गुड़गांव, 31 जनवरी (अजय) : जींद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है इस जीत पर गुरुग्राम नगर निगम के प्रथम मेयर विमल यादव ने बोलते हुए कहा कि जनता ने यह साबित कर दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति का अब अंत हो चुका है। भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। भाजपा की नीति और नियत दोनों कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने पारदर्शी शासन और प्रशासन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हरियाणा में भारी बहुमत से भाजपा जीतने वाली है।

इस बिच जींद उपचुनाव में आज गुरुग्राम शहर के अन्य हिस्सों में भी नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। भाजपा कार्यालय के साथ-साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, आतिशबाजी करने के साथ-साथ एक दूसरे की मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की नीतियों, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के सीएम मनोहरलाल की लोकप्रियता और उनकी ईमानदार की जीत बताया है।

Comments are closed.