बादशाहपुर, (अजय) : वरिष्ठ भाजपा नेता रामबीर भाटी पूर्व सरपंच ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता हरियाणा में देखने को मिलने लगी है। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद 2014 से अब तक के आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह हरियाणा के लिए खुशी और गौरव की बात है। रामबीर भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जहां प्रदेश का समुचित विकास कराने का काम किया है, वहीं नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद जहां प्रदेश में बेटियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं महिला सशक्तिकरण का काम भी किया जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा और उनकी सुरक्षा पर भी सरकार लगातार बेहतर निर्णय ले रही है। लीलू ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए जनता के बीच कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों में प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का भी अहम योगदान है। राव नरबीर सिंह के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य होने के साथ गुरुग्राम और पूरे हरियाणा में विकास कार्य हुआ है और जनता राव नरबीर सिंह को इसके लिए धन्यवाद दे रही है। रामबीर भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के आधार पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भारी जनाधार के साथ सरकार बनाएगी। लीलू ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया कि अधिकाधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर देश और प्रदेश के विकास में सहभागिता निभाएं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.