बादशाहपुर, (अजय) : किसान मोर्चा के युवा नेता बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के विकास को बुलंदियों पर पहुंचा रहे हैं और इस विकास में प्रदेश के जनप्रिय मंत्री राव नरबीर सिंह का भी अहम योगदान है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बादशाहपुर और सोहना विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क स्थापित कर रहे अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के कोने कोने तक विकास की किरण पहुंचाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों में विकास के नाम पर जिन इलाकों की अनदेखी की गई वहां भी मुख्यमंत्री ने समान रुप से विकास कराया है। यहां तक कि जिन क्षेत्रों से गैर भाजपा के विधायक है वहां भी मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से उदारता दिखाते हुए उन्हें भी विकास के नाम पर उतना ही धनराशि अवमुक्त करने का काम किया जितना भाजपा के विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दिए गए। इसका उदाहरण दक्षिण हरियाणा है जो कांग्रेस के कार्यकाल में उपेक्षा का शिकार रहा लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद दक्षिण हरियाणा में काफी विकास कार्य कराए गए। अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इसी न्यायपूर्ण कार्य प्रणाली का प्रतिफल है कि विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हैं। अजय यादव राम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश के विकास को जो रफ्तार दिया है उससे जनता पूरी तरह से संतुष्ट है और आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुनः जनता भाजपा को सत्ता सौंपने का काम करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.