बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता राकेश यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क जारी रखते हुए लोगों तक कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का संदेश पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री राव नरबीर सिंह ऐसे कुशल मंत्री हैं जिन्होंने सभी भेदभाव मिटाकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का विकास कराने का काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में दलित चौपालों और अंबेडकर भवनों का का भी निर्माण कराया है। उन्होंने फाजिलपुर झाड़सा में 6 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन, कादीपुर में करीब एक करोड़ की लागत से अंबेडकर भवन और फिरोज गांधी कॉलोनी में करीब एक करोड़ की लागत से दलित चौपाल बनवाने का काम किया है। इसके अलावा पूरे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में सामुदायिक भवन और चौपालों का निर्माण उनके द्वारा कराया गया है। राव नरवीर सिंह सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर सभी 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चल रहे हैं और पूरे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना हो रही हैं और लोग उन्हें दोबारा चुनने को तैयार हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.