[post-views]

विस अध्यक्ष को ‘जनरल डायर’ कहना कपिल मिश्रा को पड़ सकता है भारी

35

PBK NEWS | नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कपिल मिश्रा काफी लंबे समय से अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि, जल्द ही AAP के बागी कपिल मिश्रा की मुसीबत बढ़ने वाली है। AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने को आम आदमी पार्टी अब गंभीर मामला मान रही है।

खासकर अपने एक ट्वीट में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को जनरल डायर व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कायर कहा था। इस पर सोमवार को दिल्ली विधानसभा कार्रवाई कर सकती है।

विधानसभा सूत्रों की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को जनरल डायर कहने पर सत्ता पक्ष सख्त रुख अपना सकता है। अध्यक्ष के संबंध में ऐसे शब्दों का प्रयोग सदन की अवमानना है। ऐसे में उनपर कार्रवाई हो सकती है। संभावना है कि सदन उनके मामले को विशेषाधिकार समिति को जाच के लिए भेज दे।

Comments are closed.