बादशाहपुर, (अजय) : वरिष्ठ भाजपा नेता रामबीर भाटी पूर्व सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास का हैट्रिक लगाने का काम किया है। इन विकास कार्यों के आधार पर जनता से आशीर्वाद लेने के लिए मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली रामबीर ने कहा कि उनका मिशन है कि प्रदेश को अगले कार्यकाल में विकास के रुप में विश्वस्तरीय मॉडल प्रदान किया जा सके। रामबीर भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काम से जनता के साथ भाजपा हाईकमान भी पूरी तरह से संतुष्ट है। पिछले दिनों जींद में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने जहां प्रदेश की जनता को संदेश दिया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे, वहीं कालका से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री के कामकाज पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि इसी तरह से प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी जन-जन में प्रिय हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार में भी उनकी गणना विकास कराने वाले मंत्री के रुप में की जा रही है। वहीं बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर उन्होंने काफी लोकप्रियता प्राप्त की है। रामबीर ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जनता इस बात को स्वीकार कर रही है कि भाजपा सरकार ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सहयोग से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 साल के कार्यकाल में जितना विकास कार्य कराए हैं उतना आज तक की किसी सरकार और किसी मंत्री ने कराने का काम नहीं किया। राव नरबीर सिंह के इन प्रयासों की बदौलत जनता उन्हें दोबारा विधायक बनाने को तैयार है और इस बार राव नरबीर सिंह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करने का काम करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.