बादशाहपुर, (अजय) : भाजपा नेता अजय यादव भाजपा द्वारा चलाए सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिकाधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान अजय यादव ने जनता के बीच कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगाने का काम किया। उन्होंने उन गांवों तक भी विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया जहां के लोग पिछले कई दशक से विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रहे थे। अजय यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सामुदायिक भवनों, चौपालों, बाल्मीकि चौपालों, सड़कों आदि का निर्माण कराने का काम किया है। वहीं जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए राव नरबीर सिंह समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। जनता के कार्यों के लिए वे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाते रहते हैं। राव नरबीर सिंह के इन्हीं बेहतर कार्यों का प्रतिफल है कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ गुरुग्राम और पूरे हरियाणा की जनता का विश्वास उनके प्रति स्थापित है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.