बादशाहपुर (अजय) : बादशाहपुर निवासी प्रो.हंसराज यादव की भाजपा से टिकट दावेदारी को लेकर मजबूत स्थिति देखि जा रही है उक्त प्रो.हंसराज यादव के समर्थकों का कहना है कि प्रो. हंसराज यादव को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है वही प्रो. हंसराज का कहना है कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव लडाने के लिए मैदान में उतारती है तो वह किसी भी स्थिति से पीछे हटने वालों में से नही है भाजपा के बारे में बोलते हुए प्रो. हंसराज ने कहा कि आतंकवाद भारत की सबसे बड़ी समस्या है। इसे समाप्त करना बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन पूर्व की सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसका दंश देश के नागरिक झेलते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संकल्पित होकर कार्य कर रही है। पिछले कार्यकाल में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर लिए गए निर्णयों के कारण आतंक और आतंकवादियों को करारा जवाब मिल सका। भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करने जैसे निर्णय आतंकवाद को जवाब देने के लिए काफी सफल साबित हुए। अब सरकार आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर से इन विवादित धाराओं को हटाने की पेशकश कर रही है। कल्याण चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के निर्णयों की गुरुग्राम के नागरिकों में काफी सराहना हो रही है। सोहना विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोग भाजपा सरकार के कार्यों को बेहतर बताते हुए सहयोग और समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.