[post-views]

महिला से दुष्कर्म कर रहा था जानकार, बेटी ने दरवाजा खटखटाया तो धमकी दे हुआ फरार

55

PBK NEWS | (पानीपत)। महिला ने अपने पति के जान पहचान वाले एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने तीन माह पूर्व उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद 31 अक्टूबर को भी उसने उससे जबरन दुष्कर्म किया। महिला बेटी ने जब यह घटना देखी तो वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

पीड़िता के मुताबिक सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान संजय की उसके पति से जान-पहचान है और वह अक्सर उनके घर आता जाता था। उसने बताया कि बीते अगस्त माह में संजय घर पर आया और बोला कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह उसके साथ चली गई। मगर संजय उसे अस्पताल ले जाने के बजाय छौक्कर पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में ले गया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।इस दौरान  उसने अश्लील वीडियो भी बना दी।

महिला के मुताबिक उसने डर के मारे किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। 31 अक्टूबर शाम चार बजे संजय उसकी दुकान पर आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो अभियुक्त ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी बेटी ने आकर दरवाजा खटटखटाया तो अभियुक्त उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना प्रभारी नवीन संधू ने बताया कि महिला के बयान पर संजय के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

News Source:- www.jagran.com

Comments are closed.