[post-views]

युवक करते हैं लड़की से छेडछाड़, शादी न करने पर दे रहे हत्या की धमकी

36

PBK NEWS | रोहतक। शहर की बाबा बालकनाथ कॉलोनी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसकी पोती को धमकी दी जा रही है। धमकी में कहा जाता है कि यदि उसने एक युवक के साथ शादी नहीं की तो उसका अपहरण करके हत्या कर दी जाएगी।

यहीं नहीं आरोप यह भी है एक बार आरोपी उसके घर पर उसकी पोती का अपहरण करने के लिए आए, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। अब आरोपी कॉलेज में जाते समय युवती का रास्ता रोक लेते हैं और धमकी देते हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बाबा बालक नाथ कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी पोती उसके साथ रहती है। कई दिन पहले गांव खोरड़ा निवासी सुनीता का उनके घर के नंबर पर फोन आया और उसने उसकी पोती को अपशब्द कहे व धमकी दी। यहीं नहीं 15 जून को महिला अपने साथी मोनू के साथ उनके घर पर काले रंग की कार में आई और उसने उसकी पोती का अपहरण करने का प्रयास किया।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप 

जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से पोती को छुड़ा लिया गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब आरोप है कि जिस समय उसका पोती कॉलेज में जाती है तो नवीन निवासी कान्ही और उसका दोस्त अजय उसे परेशान करते हैं। उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

आरोपी धमकी देते हैं कि यदि उसने नवीन के साथ शादी नहीं की तो उसका अपहरण कर लिया जाएगा और उसकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद युवती ने अपनी दादी को बताया। दादी ने इस मामले में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed.