[post-views]

महान पराक्रमी और साहसी थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस : गौरव यादव

373

गुरुग्राम, 23 जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, समाजसेवी और गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 25 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार गौरव यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन किया। गौरव यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान पराक्रमी और साहसी थे। प्रशासनिक सेवा में उनका चयन उच्च पद पर हुआ था लेकिन देश के नागरिकों पर अंग्रेजों का अत्याचार देखकर उन्होंने सेवा का त्याग कर स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज कर दिया। इसके लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने आईसीएस अधिकारी जैसी सेवा का इसलिए त्याग किया क्योंकि वह अंग्रेजी हुकूमत के सामने नतमस्तक होना नहीं चाहते थे। गौरव यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजादी दिलाने के लिए दुनिया के उन देशों और लोगों को भी लामबंद किया जो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ थे। आंदोलन के दौरान ही अंग्रेजों को चकमा देकर वह विदेशों का भ्रमण किए और वहां से लौटने के बाद आजाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मोर्चा को ऐसे महापुरुष के जीवन से हमें सदैव प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.