[post-views]

भाजपा सरकार में बेटियों को मिला सर्वाधिक मान सम्मान : रोबिन राव

284

गुरुग्राम, 24 जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 25 बादशाहपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार रोबिन राव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों और महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस खास दिवस पर हमें बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। रोबिन राव ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। हर साल 24 जनवरी को सभी राज्यों में इसे अलग-अलग तरीके में मनाया जाता है। राज्य सरकारें अपने स्तर से जागरूकता की पहल करती हैं। रोबिन राव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान इतना जोर शोर से चलाया गया कि बेटियों की रक्षा के प्रति आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार ने बेटियों को सर्वाधिक मान सम्मान दिया। इसका प्रतिफल है कि आज हरियाणा की बेटियां खेल से लेकर शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

 आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.