[post-views]

वार्ड के विकास कार्यो एव जनसहयोग के लिए हमेशा रहूंगी वचनबद्ध : कुसुम यादव

1,081

बादशाहपुर, 3 दिसम्बर (अजय) :  नगर-निगम वार्ड 35 में निगम पार्षद रहते हुए कुसुम यादव ने जनहित में सेकड़ों विकास कार्य करके अपने वार्ड की सुरत बदलने का कार्य किया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुसुम यादव के कार्यकाल में उन सभी कार्यो को किया गया, जिससे लोग काफी दिनों से जूझ रहे थे आज उन समस्याओं से लोगों को बड़ी राहत मिल चुकी है। क्षेत्र की जनता ने पार्षद कुसुम यादव एवं उनके पति लीलू सरपंच का अभिवादन व्यक्त करते हुए आभार जताया है। वार्ड की जनता का कहना है कि पार्षद के सहयोग के चलते वार्ड में हुए विकास के प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले पार्षद कार्यकाल में वार्ड 35 नाथूपुर सहित पुरे वार्ड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य वार्ड में सामाजिक और आर्थिक सुधार के साथ साथ लोगों को बेहतरीन सरकार योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

इस विषय में पार्षद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वार्ड की प्राथमिकताएं रखकर और लोगों के सुझावों का मूल्यांकन करते हुए वार्ड 35 में सड़कों का सुधार और नये इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य सम्पन्न किया गया है। इसके अलावा वार्ड में पानी की सप्लाई और सफाई के क्षेत्र में भी उनके माध्यम महत्वपूर्ण कार्य किया है। वार्ड 35 के निवासियों के हित में शुरू से ही उनकी तरफ से प्रथामिकता दी गई। इसके साथ ही सामाजिक संगठन और क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सरकारी विभागों द्वारा वार्ड 35 में पिछले कार्यकाल में अहम भूमिका निभाने के लिए रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गये है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि वार्ड 35 में हुए विकास कार्यों में लोगों के सुझाव और जनता के अनुरूप ही कार्य करने पर निगम प्रशासन तथा पार्षद द्वारा विशेष ध्यान दिया गया। नागरिकों के सहयोग के बिना किसी भी विकास कार्य को सफलता प्राप्त करना संभव नहीं होता है। क्षेत्र में जितने भी कार्य हुए वह जनता के सहयोग और समर्पण की वजह ही सम्भव हो पाए जनता के सहयोग के लिए भी वही क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने ने कहा कि आगे भी वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्य कराने तथा जनसहयोग के लिए वचनबद्ध रहेगी।

Comments are closed.