[post-views]

पंजाब में कर्ज से परेशान दो और किसानों ने कर ली खुदकुशी

44

PBK NEWS | मानसा। पंजाब में कर्ज से दबे किसानों द्वारा आत्‍महत्‍या करने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब मानसा जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने ट्रेन से कटकर आत्‍महत्‍या कर ली और दूसरे ने जहर खाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, गांव बुढलाडा का किसान सूखम सिंह भारी कर्ज से दबा हुआ था। सूखम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज था। वह इससे काफी परेशान था। वह बुढलाडा स्टेशन के पास पहुंचा अौर वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, बरेटा क्षेत्र के गांव मंडेर के एक किसान गुरचरन सिंह भी भारी कर्ज से परेशान था। उस पर चार लाख रुपये का कर्ज था। इससे परेशान होकर उसे रविवार को जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
NEWS SOURCE :- www.jagran.com

Comments are closed.