[post-views]

58 वर्ष बाद सबसे अधिक तपा हरियाणा प्रदेश

40

PBK News : गर्मीलगातार भीषण होती जा रही है। अप्रैल माह में 58 साल बाद ऐसी गर्मी हुई है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री पहुंच गया, जो प्रदेश में 1958 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले हिसार में 30 अप्रैल 2009 को पारा 45.5 डिग्री रहा था। यह रिकॉर्ड इस बार टूट गया। हालांकि, हिसार में ही अप्रैल का अधिकतम तापमान 27 अप्रैल 1958 को 47.9 डिग्री रह चुका है, जो अब तक का रिकाॅर्ड है। भिवानी में अधिकतम पारा 44.5 और हिसार में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। चिलचिलाती धूप लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि, करनाल में दिन में हवा का रुख पूर्व से पश्चिम की ओर होने से तापमान 43 से घटकर 39 डिग्री पर गया। इससे लू का प्रकोप कम हो गया। हवा की गति करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सूर्य की चमक 11.2 घंटे रही। गुरुग्राम में भी गर्मी का काफी असर

  मौसम विभाग के अनुसार अब किसी भी समय मौसम बदल सकता है। शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, 4 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की कमी सकती है। प्रदेश में रात में भी गर्मी पसीना निकालने लगी है। करनाल में गुरुवार रात का तापमान 7 डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, हिसार में यह 29.8, भिवानी में 28.4 और नारनौल में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

source by : d.bhaskar (वेदर रिपोर्टर/पानीपत)

Comments are closed.