[post-views]

सामाजिक सुरक्षा का अनुभव कराता है गणतंत्र दिवस : गौरव यादव

12,424

गुरुग्राम, 26 जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, समाजसेवी और गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 25 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार गौरव यादव ने भारतीय महापर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हृदय से शुभकामनाएं दी। गौरव यादव ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था जिसमें मानवाधिकारों की मर्यादा सुनिश्चित की गई है। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान देश के नागरिक जिन अधिकारों से वंचित रहे, वे सभी अधिकार 26 जनवरी 1950 के बाद मिलने लगे। इसलिए यह भी कहा जा सकता है कि यह तिथि हमें सामाजिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प याद दिलाता है। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लागू किए गए संविधान से आज देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय मिल पा रहा है। गौरव यादव ने कहा कि इसी उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के सभी अमर वीर सपूतों को नमन।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.