[post-views]

किसानों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार समर्पित : रोबिन राव

1,424

गुरुग्राम, 27  जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 25 बादशाहपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार रोबिन राव ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र की जनता से से संपर्क स्थापित करने का सिलसिला लगातार जारी रखा है। इस दौरान रोबिन राव जनता के समक्ष भाजपा सरकार के विकास मॉडल को रखने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए अपना एजेंडा भी रख रहे हैं। रोबिन राव ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार आम जनता की बेहतरी के लिए काम करने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों, मजदूरों और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि किसानों की मांग पर सरकार ने गन्ने का मूल्य 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया है। सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। अब किसानों को 362 की बजाय 372 रुपए प्रति कुंतल के रेट से गन्ने का मूल्य प्राप्त होगा और इससे उनकी आर्थिक आमदनी बढ़ेगी।

 आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.